|
एनपीटीआईर्, नागपुर में पुराने इंधन से प्रज्वलित थर्मल पावर
प्लान्ट का फुल स्कोप रियल टाइम सिमुलेटर लगा हुआ है ।
एनपीटीआई नागपुर में लगा हुआ सिमुलेटर खापरखेड़ा ताप विद्युत
केंद्र के 210 मेगा वॅट यूनिट की अनुकृति है । सिमुलेटर
प्रशिक्षणार्थियों को
ऑपरेशन की पूरी रेंज और यूनिट
ऑपरेशन
के इन्टीगे्रटेड मोड में तनाव पूर्ण स्थितियों में कार्य करने
का अनूठा अवसर और अनुभव प्राप्त होता है । सिमुलेटर की विशिष्ट
सुविधाओं से शिफ्ट चार्ज इन्जीनियरों की प्रतिक्रियात्मक
संचालन दक्षता में सुधार होता है ।
यूनिट नियन्त्रकों, ऑपरेटरों और नए इन्जीनियरों को संचालन
कार्य में डाला जा रहा है
अतः संचालन के दौरान आने वाली आपात स्थितियों तथा
इन्टीग्रेटेड यूनिट के कठिन अनुभवों के माध्यम और कठिन
परिस्थितियों का सामना कराते हुए उनकी दक्षता को और तीक्ष्ण
बनाया जाता है तथा उन्हें सामान्य संचालन जैसे ठंडा, गर्म और
हॉट स्टार्ट आपकी प्रक्रिया आदि को अच्छी तरह से समझने का अवसर
मिलता है ।
एनपीटीआई में सिमुलेटर की स्थापना से लेकर अभी तक 6820 से
भी अधिक इन्जीनियरों एवं ऑपरेटरों को
सिमुलेटर पर प्रशिक्षित किया जा चुका है । |